दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष नेता ने भारतीय समुदाय की प्रशंसा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2018

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के एक शीर्ष नेता ने देश में भारतीय मूल के लोगों के योगदान की प्रशंसा की और कहा कि इस समुदाय ने देश के स्वतंत्रता संघर्ष में अहम भूमिका निभाई थी। जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीकी तमिल संघ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गाउतेंग प्रांत के प्रमुख डेविड मखुरा ने कहा कि भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी लोगों ने विभिन्न युगों में देश के संघर्ष अभियानों में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उपनिवेशवाद और रंगभेद के खिलाफ हमारी लड़ाई से लेकर मौजूदा समय में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तक भारतीय मूल के समुदाय ने हमेशा हमारा समर्थन किया है।

दक्षिण अफ्रीका में अर्थव्यवस्था के केंद्र गाउतेंग में भारतीय मूल के 14 लाख लोग रहते हैं। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद और उपनिवेशवाद के खिलाफ महात्मा गांधी की लड़ाई में उनका साथ देने वाले थंबी नायडू और बाल शहीद वलिम्मा मूदलियार के योगदान का जिक्र करते हुए मखुरा ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी ने सत्याग्रह की अवधारणा यहां सीखी।’’उन्होंने कहा, ‘‘कई अन्य भारतीयों ने अपनी जान गंवाई ताकि हमारा देश आजाद हो सके। उनमें से कई को प्रताड़ित किया गया और हिरासत में रखा गया। कई मर गए, कई जेल में रहे और कुछ निर्वासित हो गए।’’

 

 

प्रमुख खबरें

Patanjali और SRM Center संयुक्त रूप से आयुर्वेदिक औषधियों का नैदानिक परीक्षण करेंगे

Tipu Sultan Death Anniversary: मैसूर के टाइगर कहे जाते थे टीपू सुल्तान, दुनिया से आज ही के दिन हुए थे विदा

Odisha में छह मई को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे Prime Minister Modi

ED ने ‘यूट्यूबर’ Elvish Yadav और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया