अमेरिका की शीर्ष राजनयिक छह और सात अक्टूबर को भारत यात्रा पर जाएंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2021

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच यहां सफल द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के बाद शीर्ष अमेरिकी राजनयिक द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने भारतीय समकक्ष से बातचीत के लिए अगले महीने भारत यात्रा पर जाएंगी। अमेरिका के विदेश विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। विदेश विभाग ने बताया कि उप विदेश मंत्री वेंडी आर शरमन छह अक्टूबर को नयी दिल्ली और अगले दिन मुंबई की यात्रा करेंगी। विदेश विभाग के अनुसार, ‘‘शरमन छह अक्टूबर को नयी दिल्ली में कई दौर की द्विपक्षीय बैठकों, सामाजिक संस्था के कार्यक्रमों और इंडिया आइडियाज शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता