हिमाचल में जारी मूसलाधार बारिश, नदी के तेज बहाव में गिरी कार, तीन की मौत

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 19, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में सडक मार्ग भारी भूस्खलन से बाधित हो गये हैं जिससे परिवहन व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पडा है यही हाल विद्युत संचार व पेयजल व्यवस्था का है। प्रदेश के कई हिस्सों में नदी नाले उफान पर हैं जिससे लोग सहमे हैं। चूंकि कुछ दिन पहले इसी तरह की बरसात में भी भारी नुक्सान झेलना पडा था व कई लोगों की जान चली गई थी। लगातर हो रही बारिश की वजह से जिला चंबा में चंबा भरमौर राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर गैहरा के पास बैलोगी नामक स्थान पर आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे रावी नदी में गिर गई है। पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आकर कार सीधे रावी नदी में गिर गई। गाड़ी में तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह की अस्थियों के राज्यभर की नदियों व संगमों पर विसर्जित करने से कांग्रेस को मिलेगा लाभ

इसी तरह  मंडी कुल्लू राष्टरीय राजमार्ग जगह जगह भारी भूस्खलन की वजह से यातायात के लिये बंद हो गया है। मंडी और कुल्लू जिला में हो रही लगातार बारिश के कारण मंडी जिला के थाना औट में कईं जगह भूस्खलन हुआ है जिस कारण मण्डी कुल्लू नेशनल हाईवे पर पण्डोह के पास 7 मील तथा 4 मील के पास सड़क अवरुद्ध हुई है तथा मण्डी  कटोला, बजौरा रोड़ भी कण्डी के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। प्रदेश में दो दिनों के दौरान बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश भर में 19 और 20 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज और फिर दो दिन येलो अलर्ट जारी किया है। 22 जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत जारी की है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मशीनरी भी तैनात की है।

प्रमुख खबरें

BRICS नई दिल्ली घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाना भारत में दुनिया के अटूट भरोसे का प्रमाण: SEMICON इंडिया में बोले PM मोदी

चायवाले पीएम के लिए कटिहार के चाय विक्रेता का अनूठा प्रेम! 76वें जन्मदिन पर बांटी 76 कप मुफ्त चाय, मांगी लंबी उम्र!

UNSC में भारत का वार, 9 11 के साजिशकर्ता गुफाओं में नहीं बल्कि आबादी में छिपे थे

इधर देश Modi का जन्मदिन मना रहा, उधर PM ने Chintan Shivir की तैयारी कर सारे Cabinet Ministers को...