Gujarat Rain | गुजरात में आफत बनी मूसलाधार बारिश, पिछले दो दिन में नौ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2023

अहमदाबाद। गुजरात में पिछले 30 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश आफत बनी हुई है और वर्षा जनित घटनाओं में पिछले दो दिन में राज्य में नौ लोगों की मौत हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 30 घंटों में 200 मिमी से ज्यादा वर्षा हुई है। अधिकारी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि विभिन्न जिलों में शनिवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है और रविवार तथा सोमवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें: BMC अधिकारी पर हमला मामले को लेकर शिवसेना (UBT) नेता अनिल परब को चार जुलाई तक अंतरिम राहत

आंकड़ों के अनुसार, तापी जिले के व्यारा तालुक में शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक, पिछले 30 घंटों में 299 मिमी बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार, व्यारा के बाद 298 मिमी बारिश के साथ जूनागढ़ दूसरे नंबर पर रहा। वहीं तापी के वालोद तालुका में 288 मिमी, सूरत के महुवा में 256, जामनगर शहर में 236, सूरत के बारदोली में 223 और तापी के डोलवान में 206 मिमी बारिश हुई है। एसईओसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच 15 तालुकों में 40 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है जबकि जामनगर जिले के जामनगर तालुका में 177 मिमी बारिश हुई है।

मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, गांधीनगर, खेड़ा, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, भरुच, सूरत, नवसारी और वलसाड जिलों में शनिवार को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है जबकि रविवार और सोमवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। एसईओसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य में पिछले दो दिन में वर्षा जनित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई है। विज्ञप्ति के अनुसार, बृहस्पतिवार को दीवार गिरने की घटनाओं में पंचमहल जिले में चार बच्चों और आणंद जिले में दो बच्चों की मौत हो गई। विज्ञप्ति के अनुसार, इसके अलावा बृहस्पतिवार को जामनगर और अरवाल्ली जिलों में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि शुक्रवार को अमरेली जिले के लाठी तालुका में एक महिला बाढ़ के पानी में डूब गई।

प्रमुख खबरें

Siddaramaiah के कथित स्टिंग मामले में दिल्ली से रितेश पांडे गिरफ्तार, Bengaluru लाई पुलिस

Defence Secretary Rajesh Kumar Singh को 1 साल का एक्सटेंशन, DRDO चीफ का जिम्मा भी बरकरार

Vande Bharat पर सिर्फ मनोरंजन के लिए पत्थर फेंकने वाले 3 मजदूर Surat में पकड़े गए

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- असली मोहब्बत की दुकान चलाते हैं पीएम मोदी