कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी, कई नदियां ऊफान पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2020

बेंगलुरू। कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्य की अधिकतर नदियाँ उफान पर हैं, कई गाँव जलमग्न हो चुके हैं, बहुत स घर, वाहन पानी में डूब गए हैं और फसलें बर्बाद हो रही हैं। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के अनुसार, भारी बारिश के कारण सभी बांध पूरी तरह से भर गए हैं, जिसकी वजह से उनके जलद्वार खोले जा रहे हैं। केएसएनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जलद्वार खुलने से निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। हमने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है, फिर भी कुछ गांवों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज या कल भाजपा नेतृत्व से निर्देश मिलने की उम्मीद: येदियुरप्पा

जल संसाधन विभाग के सूत्रों के अनुसार, कावेरी, हेमवती, कपिला और हरंगी नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि इन चार नदियों पर बने बांधों के जलद्वारों को खोल दिया गया है। जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, हमने आज केआरएस से 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा है। हमने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क कर दिया है। इसी तरह, कर्नाटक के उत्तरी और अंदरूनी हिस्सों में भी नदियाँ कहर बरपा रही हैं। वहाँ के महत्वपूर्ण बाँध भद्रा, तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मालप्रभा, अलमात्ती और नारायणपुरा पूरी तरह भरे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

55 साल बाद पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर की बड़ी गलती, एक्शन में भारत!

संयुक्त राष्ट्र में भारत का Pakistan पर अब तक का सबसे तीखा हमला, पाकिस्तान को फ्रेंकस्टीन स्टेट बताया

Ram Mandir दान विवाद: CM Yogi की दो टूक, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, SIT को सौंपे सबूत

T20 World Cup से पहले Team India को बड़ा झटका, Star Player Shreyanka Patil चोट के कारण बाहर