UP में कोरोना के कुल 149 एक्टिव मामले, अब तक कुल 11,17,34,253 को लगाई गई वैक्सीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2021

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 की अब तक कुल 7,96,03,552 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,88,931 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 09 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 13 तथा अब तक कुल 16,86,857 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 149 एक्टिव मामले हैं। प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल 05 अक्टूबर को 8,10,532 डोज लगाई गयीं। इस प्रकार अब तक कुल 11,17,34,253 डोज लगायी जा चुकी है, जिसमें से 89,47,649 को पहली डोज तथा 2,26,86,604 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश 11 करोड़ से अधिक डोज लगाने वाला पहला राज्य बन चुका है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सभी लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़