बिहार में कोरोना संक्रमण से अबतक 33 मरीजों की मौत, 5,364 व्यक्ति संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2020

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अबतक 33 लोगों की मौत हुई है और मंगलवार को इससे संक्रमित मामले बढ़कर 5364 हो गये। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद एवं सारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही मंगलवार को प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 33 हो गयी। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 33 लोगों की मौत हुई है उनमें से बेगूसराय एवं खगडिया में 03-03, भोजपुर, पटना, सीतामढी, सिवान, वैशाली एवं सारण में दो-दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत शामिल है। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 188 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में मंगलवार को इसके कुल मामले बढ़कर 5364 हो गये। 

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट