पिछले तीन वर्ष में कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए कुल 880 फ्लैटों का निर्माण किया गया: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि कश्मीर घाटी में पिछले तीन वर्ष में लौटने की इच्छा रखने वाले कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए कुल 880 फ्लैटों का निर्माण किया गया है। राय ने यह भी कहा कि जम्मू क्षेत्र - पुरखू, मुट्ठी, नगरोटा और जगती में दो कमरों वाले 5,248 घरों का निर्माण किया गया ताकि 1989-1990 में आतंकवाद के कारण कश्मीर में अपने पैतृक निवास स्थानों से पलायन करने वाले लोगों को समायोजित किया जा सके। इन मकानों का निर्माण 2011 तक दो चरणों में किया गया था।

प्रमुख खबरें

लोकतांत्रिक कार्यक्रमों से क्यों डरती है सरकार? Akhilesh Yadav बोले, विपक्ष की रैली रोकना तानाशाही

Thane Police ने डॉक्टरों से मारपीट मामले में Shiv Sena पार्षद Ramesh Mhatre समेत 5 पर चार्जशीट दाखिल की

जब ब्लॉक और नो-कॉन्टैक्ट भी काम न आए, तो खुद को उससे कैसे अलग करें?

Odisha CM Mohan Charan Majhi ने UAE में की बैठक, उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्योता