टोटेनहैम ने रियाल मैड्रिड को 1-0 से हराया, हैरी केन ने दागा एकमात्र गोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2019

म्यूनिख। रियाल मैड्रिड का सत्र पूर्व लचर प्रदर्शन जारी रहा जब उसे यहां टोटेनहैम के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। विजेता टीम की ओर से मैच का एकमात्र गोल हैरी केन ने 22वें मिनट में किया। रियाल मैड्रिड के मिडफील्डर टोनी क्रूज ने मंगलवार को मैच के बाद जर्मन टीवी से कहा, ‘हम इस हार के हकदार थे। यह सही है कि हम अच्छी लय में नहीं हैं।’

दिन के एक अन्य मैच में बार्यन म्यूनिख ने फेनेरबाक को 6-1 से हराया। चैंपियन्स लीग का उप विजेता टोटेनहैम बुधवार को होने वाले फाइनल में बायर्न म्यूनिख से खेलेगा।

प्रमुख खबरें

Hijab विवाद पर BJP बोली: पहनावा तय करना अदालत का काम नहीं, स्कूल प्रशासन ले फैसला

Nepal Flood Updates: 22 की मौत, सैकड़ों लापता; नेपाल दूतावास ने जारी किया बयान

UP के Badaun में पुलिस टीम पर पथराव के बाद 8 लोग गिरफ्तार, 2 FIR दर्ज

FSSAI ने Aerocity के JW Marriott और Andaz होटल को भेजा नोटिस, मिली थीं कई खामियां