मुंबई इंडियंस की लगातार हार पर ईशान किशन बोले- कठिन दौर है लेकिन एक दूसरे के साथ खड़े रहना है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

नवी मुंबई। आईपीएल में लगातार आठ हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज करने वाली मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा कि उनकी टीम के लिये यह कठिन दौर है और इसमें सभी खिलाड़ियों को साथ खड़े रहने की जरूरत है। ईशान ने कहा ,‘‘ हमारे लिये यह आसान समय नहीं है लेकिन हमें एक दूसरे का साथ देना है।

इसे भी पढ़ें: सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स की फिर होगी इंग्लैंड की टीम में वापसी, तीन साल से है बाहर

अपनी तैयारियों पर फोकस करना है।मुझे खुशी है कि आज हम जीत सके।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ क्रिकेट में यह सब होता रहता है। आप विकेट गंवाते हैं , रन बनाते हैं लेकिन आज सभी बल्लेबाज फिनिशर की भूमिका निभाने के जज्बे के साथ उतरे थे। उम्मीद है कि आने वाले समय में हम और मैच जीतेंगे।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती