युवाओं के लिए रोजगार पैदा कर सकता पर्यटन, PM Modi बोले- बजट में विकसित भारत का खाका सामने आया

By अंकित सिंह | Mar 05, 2025

बजट के बाद रोजगार पर वेब गोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोगों में और नवाचार आधारित विषयों में निवेश करना विकसित भारत की रूपरेखा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बजट 2025-26 में विकसित भारत का खाका सामने आया है। इसमें बुनियादी ढांचे और कौशल विकास को समान महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन युवाओं के लिए रोजगार पैदा कर सकता है। इस क्षेत्र को बुनियादी ढांचे का दर्जा मिलने से जीडीपी में इसकी हिस्सेदारी बढ़ेगी। हमें प्रतिभा को बढ़ावा देने, कौशल विकास और नवाचार जैसे क्षेत्रों में अधिक निवेश करने की आवश्यकता है। 

मोदी ने कहा कि इस बजट में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई फैसले लिए गए हैं। देश भर में पर्यटन के लिए 50 गंतव्य पर फोकस करते हुए विकसित किया जाएगा। इन गंतव्य में होटलों को आधारभूत संरचना का दर्जा दिए जाने से पर्यटन में आसानी बढ़ेगा, स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि  ज्ञान भारतम मिशन के माध्यम से भारत की समृद्ध पांडुलिपि विरासत को संरक्षित करने की घोषणा बहुत ही अहम है। इस मिशन के माध्यम से एक करोड़ से अधिक पांडुलिपियों को डिजिटल फॉर्म में बदला जाएगा।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड से मुलाकात की, दोनों को है असीमित अवसरों की आस

नरेंद्र मोदी ने कहा कि फरवरी में ही भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर IMF के शानदार टिप्पणियों भी हम सबके सामने हैं।इस रिपोर्ट के मुताबिक 2015 से 2025 के बीच के 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था ने 66% की ग्रोथ दर्ज की है। भारत अब 3.8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गया है। ये ग्रोथ कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से भी ज्यादा है। वो दिन दूर नहीं जब भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?