Switzerland में नीदरलैंड के पर्यटकों की Bus पलटने से कई लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 11, 2026

स्विट्जरलैंड के पूर्वी हिस्से में नीदरलैंड के पर्यटकों की बस पलट जाने से कई लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बस ग्राउबुंडेन के आल्प्स क्षेत्र में सुश एवं जर्नेज गांवों के बीच पलट गई और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कर रहे हैं।

पुलिस ने इस दुर्घटना में हताहत हुए लोगों की संख्या की जानकारी अभी नहीं दी है। स्विट्जरलैंड के मीडिया के अनुसार, बस में 48 लोग सवार थे। नीदरलैंड के यात्रा उद्योग से जुड़े संगठन एएनवीआर की एक प्रवक्ता ने ‘ब्लिक’ अखबार को बताया कि यात्री उनके देश के नागरिक थे।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बस सड़क किनारे लगे सुरक्षा अवरोधक से टकराने के बाद पलट गई। माना जा रहा है कि हादसे में कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था। मीडिया के अनुसार, घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य के लिए कई एम्बुलेंस और पांच हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं।

प्रमुख खबरें

Tilak Nagar में बल्ब की दुकान से 10 लाख चुराने वाले तीन आरोपी दबोचे गए

IORA बैठक में बोले S Jaishankar, समुद्री जहाजों पर हमले कतई स्वीकार्य नहीं

Karthigai Deepam: तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के Supreme Court के आदेश पर भक्तों में खुशी

बिहार में 2030-31 तक बनेंगे 2 नए Greenfield Airport, 5 हवाई अड्डों का होगा कायाकल्प