गर्मी के मौसम में कश्मीर की ठंडक का मजा लेने बड़ी संख्या में आ रहे हैं पर्यटक

By नीरज कुमार दुबे | Apr 28, 2022

जम्मू-कश्मीर में इस साल पर्यटकों की संख्या ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। देश का अधिकांश हिस्सा भीषण गर्मी के प्रकोप से जूझ रहा है, यही नहीं पहाड़ी इलाकों में भी चिलचिलाती धूप पड़ रही है ऐसे में लोग राहत पाने के लिए कश्मीर दौड़े चले जा रहे हैं। कश्मीर में बेहतर हुए हालात ने भी यहां पर्यटकों की आवक बढ़ाने में मदद की है। श्रीनगर हवाई अड्डे पर दिन-रात विमानों की आवाजाही दर्शा रही है कि पर्यटन उद्योग के लिये यह सीजन बहुत अच्छा जा रहा है। श्रीनगर हो या गुलमर्ग, होटलों में सारे कमरे फुल चल रहे हैं। शिकारा वाले व्यस्त हैं, टूरिस्ट गाइडों को काम मिला हुआ है, टैक्सी और ऑटो वालों के पास अब स्टैंड पर बैठने की भी फुर्सत नहीं है। स्थानीय लोग जहां पर्यटकों के आने से कमाई कर रहे हैं वहीं पर्यटक भी कश्मीर की वादियों में खोकर अपने जीवन के हसीन पलों का मजा उठा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में लोक कल्याण तो बढ़ गया है पर लोकतंत्र की वापसी कब होगी?

बहरहाल, कश्मीर घाटी की बात करें तो यहां का मनोरम मौसम और वादियां हर किसी को आकर्षित कर रही हैं। प्रभासाक्षी संवाददाता ने कश्मीर घूमने आये पर्यटकों से बातचीत कर उनके मन की बात जानी तो सभी ने कहा कि यहां के बारे में पहले जो भय था वह यहां आकर दूर हो गया है क्योंकि यहां के लोग भी अच्छे हैं और यहां के पर्यटक स्थलों की तो बात ही कुछ और है। पर्यटकों ने प्रभासाक्षी के साथ बातचीत में कश्मीर को धरती का स्वर्ग बताया।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant