महिलाओं के परिधान दामण का 200 साल पुराना स्वरूप खारा देखकर अभिभूत हो रहे पर्यटक

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 10, 2021

कुरुक्षेत्र  । अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र में बनाये गये हरियाणा पैवेलियन की एक प्रदर्शनी स्टाल पर पर्यटक दामण के 200 साल पुराने स्वरूप खारा को देखकर अभिभूत हो रहे हैं। पर्यटक महिलाओं के इस परिधान को देखकर कुछ क्षण के लिये इस स्टाल पर रूकने के लिये मजबूर हो रहे हैं और वहां मौजूद स्टाल संचालक से इस खारे के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपनी जिज्ञासा को शांत कर रहे हैं।

 प्रदर्शनी स्टाल के संचालक व कपड़ा बुनकर व्यवसाय से जुड़े रविन्द्र ने इस परिधान के बारे में पर्यटकों को जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं का यह परिधान आज से लगभग 200 वर्ष पहले काफी  चलन में था। इस परिधान को कपास को चरखे पर कातकर तैयार किया जाता था और इस कपड़े को आकर्षक रूप प्रदान करने के लिये लीलबड़ी तथा किकर की छाल से तैयार रंग से डिजाईन तैयार किये जाते थे। जब उनसे पर्यटकों ने पूछा कि यह परिधान कहां से प्राप्त हुआ। इसके प्रतिउत्तर में उन्होंने बताया कि यह मेरी परदादी भरतो पहना करती थी।

इसे भी पढ़ें: पवित्र ग्रंथ गीता में मिलेगा हर प्रश्न का जवाब:आरएसएस प्रचारक -इन्द्रेश

उन्होंने मेरी दादी को यह परिधान दिया था। इसके बाद इस परिधान को परम्परागत तरीके से हमारे पास पंहुचा है, जो आज इस प्रदर्शनी स्टाल में प्रदर्शित किया गया है ताकि देसी व विदेशी पर्यटक हरियाणा की समृद्घ संस्कृति के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने बताया कि खारा को पहले देसी कपास से तैयार कपड़े से ही बनाया जाता था। इसके बाद इसे अन्य मिश्रित कपडों से भी तैयार किया जाने लगा ताकि पहनने के बाद यह और भी आकर्षक लगे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी