Kashmir Autumn Season में प्रकृति की खूबसूरती देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध, पूरा नजारा हो गया है रोमांटिक

By नीरज कुमार दुबे | Nov 13, 2024

कश्मीर में इन दिनों पतझड़ के मौसम का लुत्फ लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। हम आपको बता दें कि पतझड़ के मौसम के बाद कश्मीर में सर्दियां शुरू हो जाएंगी और तीन महीने तक जबरदस्त ठंड के साथ बर्फ़बारी होती रहेगी। पतझड़ के मौसम के दौरान कश्मीर में जब चिनार के पत्ते सूखकर ज़मीन पर गिरते हैं तो पूरा नजारा ही रोमांटिक हो जाता है। चिनार के सूखे पत्तों पर चलना एक अलग अहसास देता है और ऐसा लगता है कि जैसे चारों ओर सोना बिखरा हुआ हो। कश्मीर में जैसे लोग बर्फबारी के समय एक दूसरे पर बर्फ डाल कर खेल का आनंद लेते हैं उसी तरह पतझड़ के मौसम में एक दूसरे पर चिनार के पत्ते फेंकने का आनंद भी लेते हैं। यहाँ तक कि जब पतझड़ के मौसम में चिनार से पत्ते गिरना शुरू हो जाते हैं तो लोग इनको साफ करने की बजाय इसका आनंद लेते हैं। इस समय मुगल गार्डन पर्यटकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 'चिनार के पेड़ों' की पतझड़ से जो सुंदर दृश्य बना है उसे देखने देश के कोन-कोने से यहां पर्यटक आ रहे हैं। पर्यटक तस्वीरें लेते हैं, रील बनाते हैं और गिरे हुए पत्तों पर चलते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में