टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की परियोजना वाहन क्षेत्र में क्रांति लाएगी: मुख्यमंत्री, Eknath Shinde

By Prabhasakshi News Desk | Jul 31, 2024

मुंबई । टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के साथ इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह परियोजना वाहन क्षेत्र में क्रांति लाएगी। मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बयान में कहा कि कंपनी ने छत्रपति संभाजी नगर में एक ग्रीनफील्ड विनिर्माण सुविधा की स्थापना की समीक्षा के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 

उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर के औरंगाबाद औद्योगिक शहर में विनिर्माण सुविधा के लिए 850 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि यह फडणवीस ही थे जिन्होंने केंद्र और टोयोटा किर्लोस्कर को राजी किया और परियोजना का प्रस्ताव महाराष्ट्र के पास आया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो दिन में एक लाख करोड़ रुपये के बड़े निवेश को मंजूरी दी है, जिससे 25,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सामंत ने कहा कि अगले 15-20 दिनों में महाराष्ट्र में एक और बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना आएगी।

प्रमुख खबरें

महिला अधिकारों पर घमासान! Sanjay Raut बोले, Rahul Gandhi से डरी हुई है BJP

60 अरब डॉलर, रूस से विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान

Women Health: Pregnancy Planning कर रही महिलाओं के लिए वरदान है यह Yoga Pose, पेल्विक फ्लोर को मिलेगी मजबूती

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां