Toyota New Car: भारत में जल्द इस SUV को पेश कर सकती है टोयोटा, शुरू हो चुकी तैयारी

By अंकित सिंह | Apr 10, 2023

एसयूवी बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए टोयोटा मोटर्स ने एक नई कार लाने जा रही है। इसका नाम Toyota Raize है। इसके टीज़र का अनावरण किया गया है। माना जा रहा है कि यह मारुति ब्रेजा का रिवाइज्ड वर्जन हो सकता है। इससे पहले टोयोटा ने ब्रेजा पर ही बेस्ड अपनी अर्बन क्रूजर को पेश किया था। हालांकि, अर्बन क्रूजर ने भारतीय बाजार में कुछ खास कमाल नहीं किया। इसके बाद टोयोटा की ओर से देश को भारतीय बाजार में लाने की कोशिश की गई। टोयोटा ने Raize और Raize Space को रजिस्टर करवाया है। माना जा रहा है कि इसी नाम से आने वाले दिनों में टोयोटा अपनी कार को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें: अब दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए आ गया है 'एयरबैग जींस', जानें यह कैसे रखता है सुरक्षित

टोयोटा ने इसको ग्लोबल मार्केट में पहले पेश किया गया था। कंपनी ने इसमें 2 वर्जन है। एक 5 सीटर और 7 सीटर। 5 सीटर Raize हो सकता है तो वहीं Raize Space 7 सीटर में आ सकता है। टोयोटा और सुजुकी ने अपने एग्रीमेंट के तहत ही ब्रेजा बेस्ड अर्बन क्रूजर को पेश किया था। हालांकि, यह कार भारतीय बाजार में नहीं चली। फिलहाल टोयोटा की ओर से एसयूवी के नाम को ट्रेडमार्क कराया गया है। लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। मार्केट में अपने ट्रेडमार्क को सुरक्षित करने के लिए रजिस्टर करवा लिया जाता है। ऐसे में टोयोटा Raize और Raize Space को भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: वाहन निर्माता कंपनियों के लिए कैसा रहा मार्च का महीना, कुछ की बिक्री में गिरावट तो कुछ को हुआ फायदा

कैसी हो सकती है कार

टोयोटा रेज 3,995 मिमी लंबाई और 1,695 मिमी चौड़ाई के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेची जाती है। कार के 17-इंच के बड़े-बड़े टायर और फ्लेयर्ड फेंडर इसे एक छोटी गाड़ी होने के साथ-साथ SUV का रूप देते हैं। इस एसयूवी में 369 लीटर का ट्रंक भी उपलब्ध है। कंपनी ने अपने DNGA प्लेटफॉर्म पर इस SUV का निर्माण किया है। हालाँकि, Raize में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, और कंपनी ने इसे जापानी बाजार में भी जारी किया है। 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दोनों इसमें उपल्बध है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ