उत्तर प्रदेश के हरदोई में श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 14 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

हरदोई जिले में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान करके वापस जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसकी वजह से14 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मटिया मऊ मार्ग पर सलापुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से आगे निकलते समय एक कार ट्रैक्टर के अगले पहिये से टकरा गई जिसकी वजह से यह हादसा हआ।

कार्तिक पूर्णिमा पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में बेरिया गंगा घाट पर मेला लगता है जिसमें लखीमपुर और सीतापुर के भी श्रद्धालु आते हैं। लखीमपुर और सीतापुर सेट्रैक्टर ट्राली से श्रद्धालु बुधवार को गंगा स्नान के लिए आए थे। देर शाम वे वापस जा रहे थे।

प्रमुख खबरें

Gurugram में The Westerlies के निवासियों ने खामियों पर Builder के खिलाफ खोला मोर्चा

IIT Delhi के पीएचडी छात्र की मौत मामले में Supreme Court के निर्देश पर FIR दर्ज

BJP 2027 में Himachal Pradesh की सत्ता में लौटेगी: Shrikant Sharma

Mani Shankar Aiyar ने Pakistan से बातचीत की वकालत की, अटारी वाघा बॉर्डर पर वार्ता का दिया सुझाव