सड़क चौड़ीकरण योजना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

By सत्य प्रकाश | Nov 29, 2021

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण की योजना को लेकर व्यापारियों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। आज आंदोलन को लेकर अयोध्या के व्यापारियों ने बाजार बंदी किया और प्रशासन को चेतावनी दी कि व्यापारियों को बताए जाने से पहले उजाड़ने का कार्य किया गया तो अनिश्चितकालीन बंदी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर के निर्माण के दूसरे चरण में राफ्ट निर्माण में फिर हुआ बदलाव 

अयोध्या में चौड़ीकरण के दौरान प्रभावित हो रहे व्यापारियों को दुकान के पीछे दुकान उपलब्ध कराई जाए अन्य कोई उचित स्थान पर ही व्यवस्था की जाए जिससे उनकी रोजी-रोटी पर कोई प्रभाव न पड़ सके। और व्यापारी अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। नया घाट से लेकर टेढ़ी बाजार व हनुमानगढ़ी दर्शन मार्ग सभी दुकानें बंद किया गया हैं। और अब मांगों को लेकर जिला प्रशासन के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता की माने तो जिला प्रशासन जल्द ही कोई निर्णय नहीं लेता है तो यह आंदोलन और उग्र होगा और व्यापारी अनिश्चितकालीन बंद भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

लद्दाख में MHA संग वार्ता पर थुपस्तान छेवांग बोले, सकारात्मक नतीजे निकले और नेता आंदोलन से बचें

RBI ने Tata Sons का NBFC लाइसेंस लौटाने का आवेदन खारिज किया, शेयर बाजार में लिस्टिंग की राह खुली

भारत मंडपम में ब्रिक्स की सुरमयी शाम, पीएम मोदी के गाला डिनर में कूटनीति के साथ संस्कृति का संगम

13 September History: दिल्ली में सिलसिलेवार धमाकों से लेकर इतिहास की प्रमुख घटनाएं