'ईमानदारी से टैक्स देना चाहते हैं व्यापारी', GST को लेकर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना

By अनुराग गुप्ता | Jul 26, 2022

अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राजकोट में व्यापारियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने व्यापारियों के साथ खूब बैठक की होंगी लेकिन उन बैठकों के अंदर एक तरफा भाषण होता है और सुनवाई नहीं होती।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को बोलने का मौका नहीं मिला और वो बोलना चाहते हैं तो आप लिखकर भी दें तो मैं एक-एक मैसेज पढ़ूंगा चाहे आप गुजराती में भी लिखकर देंगे तब भी मैं पढ़ूंगा। इसी बीच उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा को 27 साल हो गए हैं। मैं समझता हूं कि उनके नेताओं ने व्यापारियों के साथ बहुत सारी बैठक की होंगी। लेकिन उन बैठकों के अंदर एक तरफा भाषण होता है और वहां पर सुनवाई नहीं होती।

केजरीवाल ने कहा कि टीवी वाले यहां पर आए हुए हैं। ऐसे में आज आपकी बात मुख्यमंत्री साहब और पाटिल साहब सुन रहे होंगे। मैं समझता हूं कि जिन-जिन लोगों ने अपनी बात रखी, हो सकता है कि आपकी 2-4 बातों पर अमल हो ही जाए।

ईमानदारी से टैक्स देना चाहते हैं व्यापारी

इसी बीच केजरीवाल ने कहा कि जीएसटी को उलझा हुआ बनाया गया है। ऐसे में उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि देश के भीतर एक ऐसा माहौल बना दिया गया है कि व्यापारी चोर है। व्यापारी/उद्योगपति ईमानदारी से टैक्स देना चाहते हैं। 99 फीसदी टैक्स देना चाहते हैं। लेकिन उन्हें देने का मौका नहीं दिया जाता, ऐसा जटिल बना दिया जाता है कि ले-देकर सबकुछ का निपटारा करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में जहरीली शराब पीने से अब तक 19 की मौत, पुलिस का दावा- केमिकल पिलाए गए 

उन्होंने कहा कि साल 2015 में दिल्ली में जब हमारी सरकार बनी तो उस समय दिल्ली का कुल राजस्व 30,000 करोड़ था और 7 साल बात आज 75,000 करोड़ है। यह टैक्स आप लोगों ने ही दिए थे। हमने छापेमारी करना बंद कर दिया। जीएसटी के जितने भी इंस्पेक्टर हैं उनको हमने बोल दिया कि आराम से कमरे में बैठो। व्यापारियों पर भरोसा करना सीखो।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें