दीपोत्सव के दिन व्यापारी विरोध में 10 मिनट तक करेंगे अंधेरा

By सत्य प्रकाश | Nov 01, 2021

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन पर 3 नवंबर को राम की पैड़ी पर 9 लाख दीप जलाए जाने के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहा होगा। उसी दौरान अयोध्या के दर्जनों व्यापारी 10 मिनट तक अपनी दुकानों के लाइटों को बंद कर सरकार के सड़क चौड़ीकरण योजना का विरोध दर्ज कराएंगे।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, सपा-बसपा मुक्त बनेगा यूपी

अयोध्या के व्यापारी नंद कुमार गुप्ता के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण की योजना से सैकड़ों व्यापारी की रोजी-रोटी समाप्त हो रही है। सरकार ने दुकान के बदले दुकान दिए जाने की बात कही थी। लेकिन उनके अधिकारियों द्वारा अभी तक दुकान दिए जाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसको लेकर व्यापारी नाराज हैं इसी कारण इस बार दीपोत्सव के आयोजन का बहिष्कार कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump