मुरैना में यातायात आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

By दिनेश शुक्ल | Apr 11, 2021

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में यातायात थाने में पदस्थ आरक्षक हरेन्द्र जाट का शव कार्यालय में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस व एफएसएल दल द्वारा जांच में प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि शनिवार देर रात कार्यालय परिसर एक कक्ष में पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर हरेन्द्र ने आत्महत्या  की है। पंखे के नीचे मिले शव के दोनों हाथ बंधे हुये थे। जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें साथियों से परेशान होने की बात लिखी गई है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर भूकंप के झटके, 3.7 तीव्रता का महसूस हुआ झटका

बताया जा रहा है कि मूलत: मथुरा-उत्तर प्रदेश निवासी 23 वर्षीय हरेन्द्र ने शनिवार देर रात रस्सी पंखे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। संभवत: कमजोर रस्सी होने के कारण टूट गई, जिससे शव जमीन पर मिला है। वही पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। मुरैना पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने आरक्षक द्वारा आत्महत्या की घटना को दु:खद बताते हुये जांच में स्थिति साफ होने की बात कही है। यातायात कार्यालय परिसर में निर्मित एक कक्ष में चार आरक्षक निवास करते थे। रात में यह अकेला निकलकर स्टोर रूम में पहुंचा है। अपने सोने के कमरे के बाहर से कुंदी लगाकर बंद कर लिया वहीं घटना स्थल वाले कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया था। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता