बारिश से दिल्ली में ट्रैफिक का बुरा हाल, रेखा गुप्ता ने जलभराव का लिया जायजा, बोलीं- यह बीमारी पिछली सरकार से मिली

By अंकित सिंह | May 02, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजनूं का टीला और आईटीओ समेत कई बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया तथा अधिकारियों के साथ राहत प्रयासों का समन्वय किया। मौसम के कारण राष्ट्रीय राजधानी में व्यवधान पैदा हो गया, जिसके कारण करीब 100 उड़ानें विलंबित हो गईं। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने गंभीर जलभराव के लिए पिछली सरकार के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे से ही सरकार और प्रशासन लगातार अलर्ट पर था। सभी डीसी, अधिकारी सड़कों पर खड़े थे। इस कार्यक्रम में आते समय मैंने तीन पॉइंट देखे जहां जलभराव और ट्रैफिक जाम था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में लगेंगे 3000 स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर, हर नागरिक को मिलेगा ठंडा और साफ पानी: जल मंत्री

आपको बता दें कि रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को भारी बारिश के बाद मजनू का टीला इलाके का दौरा किया और अधिकारियों को मानसून के आगामी मौसम में जलभराव को रोकने के लिए गड्ढों को भरने एवं सीवर की मरम्मत का काम शुरू करने का निर्देश दिया। गुप्ता ने कहा, ‘‘नालियों के जाम होने और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव एक समस्या है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी संवेदनशील स्थानों की तुरंत पहचान करें और नालियों से गाद निकालने एवं सड़कों की मरम्मत या निर्माण करने जैसे आवश्यक कार्य शुरू करें ताकि मानसून के दौरान ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।’’ 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है