सड़क मार्गों से समयबद्ध बर्फ हटाकर यातायात परिचालन सुनिश्चित किया गया

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 06, 2022

शिमला ।  हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 3 व 4 फरवरी, 2022 को हुई भारी बर्फबारी के कारण यातायात व आवाजाही बाधित हुई, लेकिन विभागीय तैयारियों के कारण सड़कों से समयबद्ध बर्फ हटाकर उन्हें यातायात परिचालन के लिए खोला गया। उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी होने के बाद 5 फरवरी की सुबह तक विभागीय मशीनरी ने रातभर कार्य कर सड़क मार्गों के एक बड़े हिस्से से बर्फ हटाने तथा सड़क मार्गों पर रेत के बिखराव का कार्य भी किया। उन्होंने कहा कि शिमला जिला के विभिन्न स्थानों पर भारी बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटक वाहनों को पुलिस विभाग की सहायता से सुरक्षित निकाला गया।

 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा विधायक तय करेंगे और इसमें भाजपा की लीडरिशप की भी भूमिका रहेगी

 

उन्होंने कहा कि 4 फरवरी, 2022 को सम्भावित बर्फबारी को देखते हुए सभी फील्ड अधिकारियों को पूरी तैयारी करने के निर्देश जारी किए गए और अवकाश पर गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वापिस बुला लिया गया था। 4 फरवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के कारण छः राष्ट्रीय राजमार्गाें सहित राज्य में लगभग 1051 सड़क मार्ग बाधित हुए थे, जिससे लगभग 5 हजार किलोमीटर लम्बे सड़क मार्ग प्रभावित हुए।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

 

लोक निर्माण विभाग की प्रारम्भिक तैयारियांे के कारण उसी दिन लगभग 289 सड़कें खोल दी गईं। इस कार्य के लिए 495 मशीनें तैनात की गई थीं। इसमें विभाग की 63 व निजी ठेकेदारों 336 जेसीबी तथा विभाग के 40 डोजर एवं 56 टिपर व ट्रक शामिल थे। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को छः राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 393 सड़क मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया था। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिन-रात कड़ी मेहनत कर बर्फबारी के कारण बाधित सड़कों को खोला और यातायात परिचालन सुनिश्चित किया।

प्रमुख खबरें

Harry Maguire का बड़ा बयान, बोले- Coach Amorim नहीं, Manchester United के खिलाड़ी थे जिम्मेदार

World Cup से बाहर होंगे Neymar? ब्राजील के कोच Carlo Ancelotti ने चयन पर स्थिति साफ की

Bernardo Silva नहीं लौटेंगे Benfica, कहा- अभी टॉप लीग में खेलना है; Barcelona की पैनी नजर

BCCI Home Season 2026-27: Australia और श्रीलंका से होगी टक्कर, 17 शहरों में गूंजेगा शोर