दिल्ली में IIT फ्लाइओवर के नीचे सड़क का एक हिस्सा धंसा, यातायात प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2021

नयी दिल्ली। आईआईटी-दिल्ली फ्लाइओवर के नीचे सड़क का एक हिस्सा राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण धंस गया, जिससे शनिवार को इलाके में यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर संदेश पोस्ट कर मुसाफिरों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए कहा। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, “आईआईटी रेड लाइट (ट्रैफिक सिग्नल) के पास सड़क का एक हिस्सा धंस जाने के बाद अधचीनी से आईआईटी जा रहे यातायात को अधचीनी से कटवरिया सराय की तरफ मोड़ दिया गया है।” लोकनिर्माण विभाग ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की एक भूमिगत लाइन में रिसाव के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया। लोक निर्माण विभाग के प्रधान अभियंता शशि कांत ने बताया, “हमारे अभियंता मौके पर हैं और सड़क को ठीक कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार

Arabian Sea में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसेना का जहाज, भारत ने दूतावास प्रभारी तलब किया

RPF कस्टोडियल डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो जवानों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की