प्रधानमंत्री के राजमार्ग परियोजना उद्घाटन कार्यक्रम के चलते यातायात मार्ग में बदलाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से रविवार को यहां दो राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किए जाने के मद्देनजर सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक टिकरी बॉर्डर-पीरागढ़ी राजमार्ग पर और रोहिणी क्षेत्र में यातायात मार्ग में बदलाव किया जाएगा।

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त को ‘अर्बन एक्सटेंशन रोड-II’ के साथ-साथ रोहतक रोड पीरागढ़ी से टिकरी बॉर्डर तक और टिकरी बॉर्डर से पीरागढ़ी तक तथा अन्य सभी जुड़ी सड़कें बंद रहेंगी।

पोस्ट में आगे बताया गया है कि इस आयोजन के कारण भगवान महावीर रोड, बवाना रोड, कंझावला रोड, कंझावला लिंक रोड और बादशाह दहिया मार्ग पर यातायात मार्ग में परिवर्तन किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी रविवार को द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार रोड-2 के अलीपुर-दिचाऊं कलां खंड का उद्घाटन करेंगे।

प्रमुख खबरें

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!