गुजरात में दर्दनाक सड़क हादसा, दो गाड़ियों के बीच हुई भिड़ंत में पांच लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले के वलाना गांव के निकट शनिवार सुबह एक टैंकर के वैन से टकरा जाने से वैन सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वटमान को भावनगर से जोड़ने वाली सड़क पर दुर्घटना सुबह पांच बजे हुई।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में सभी वयस्कों को लग सकेंगे कोविड रोधी टीके के बूस्टर डोज

इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं एक ने खंभात के एक अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।’’ अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और शवों को निकालने में कई घंटे लग गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का खंभात के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर