मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के लिए लागू हुआ ये नियम, स्पैम कॉल से मिलेगी निजात

By Kusum | Oct 01, 2024

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी के दो नए नियम आज से लागू हो रहे हैं। इसका फायदा आम मोबाइल यूजर्स को होगा। उन्हें अपने नेटवर्क के बारे में सही जानकारी मिलेगी। साथ ही स्पैम कॉल्स से भी छुटकारा पाएंगे। दावा है कि नए नियमों से टेलिकॉम सेवाएं और दुरुस्त होंगी। अब अनचाही कॉल्स नहीं आएंगी और कॉल ड्रॉप होने की प्रॉब्लम भी कम होगी। ट्राई ने काफी पहले ही नए नियमों को लागू करने के लिए कहा था, लेकिन टेलिकॉम कंपनियों ने वक्त मांगा था। 

स्पैम कॉल्स और मैसेज से परेशान यूजर्स को भी आज से राहत मिलने वाली है। अब सिर्फ वही कंपनियां लोगों को मैसेज बेज पाएंगी या कॉल कर पाएंगी जो वाइट लिस्ट में हैं। बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही TRAI ने फालतू कॉल करने वाली फर्मों पर कार्रवाई की थी। करीब 50 अनरिजस्टर्ड टेली मार्केटिंग फर्मों को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। 2 लाख 75 हजार नंबरों को काटा था। जिनमें मोबाइल नंबरों के अलावा SIP, DID या अन्य टेलिकॉम रिसोर्सेज का इस्तेमाल करने वाले नंबर शामिल थे। 

प्रमुख खबरें

अनियमित पीरियड्स और PCOS के लक्षणों को नेचुरली कंट्रोल करेंगे ये 4 योगासन

पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

संयुक्त राष्ट्र संघ पर प्रासंगिकता पर उठते सवाल

Asian Games 2026: भारत को अबतक 7 मेडल, बुधवार को इतिहास रचेंगी मीराबाई चानू!