ट्राई ने MNP करने के संशोधित नियमों को लागू करने की समयसीमा बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019

नयी दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के संशोधित नियमों के क्रियान्वयन के लिए समयसीमा को बुधवार को तीन महीने बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया। इस कदम से दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को राहत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: COAI ने 5G सेवाओं की शुरुआत लिये बैंड की कीमत पर TRAI से परामर्श करने की मांग की

ट्राई ने कहा कि इन अंशधारकों ने दूरसंचार मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (सातवां संशोधन) विनियम 2018 के क्रियान्वयन के लिए समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध किया है। एमएनपी के संशोधित नियम मोबाइल नंबर को पोर्ट करने की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाती है। ट्राई ने समान सर्विस एरिया के अंदर मोबाइल नंबर को पोर्ट करने में लगने वाले समय को घटाकर दो दिन किया है।

प्रमुख खबरें

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा

UP में भारी बारिश और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मिले मुआवजा, CM Yogi Adityanath का आदेश