पाकिस्तान में ट्रेन और बस की जबरदस्त टक्कर, 20 की मौत, 60 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2020

कराची। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में रोहरी रेलवे स्टेशन के निकट तेज गति से आ रही ट्रेन और एक यात्री बस की भीषण टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सुक्कुर आयुक्त शफीक अहमद महेसर ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई घायलों की हालत नाजुक होने कारण मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कम से कम 60 घायलों को रोहरी और सुक्कुर के अस्पतालों में भर्ती कराया है।’’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्‍तान की मदद के लिए चीन भेजेगा अपनी एक लाख सेना, जानें क्‍या है कारण

अहमद ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बस करीब 150 से 200 फुट तक ट्रेन के साथ खिसकती चली गई। बचाव अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई जबकि कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। आयुक्त शफीक अहमद ने बताया कि महिलाओं और बच्चों समेत घायलों को रोहरी और सुक्कुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक बड़ी दुर्घटना है और सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। यह मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग थी और दुर्भाग्य से बस चालक ने उस समय क्रॉसिंग पार करने का जोखिम उठाया जब ट्रेन तेजी गति से आ रही थी।’’

इसे भी पढ़ें: भारत को अत्याधुनिक हथियार देने के अमेरिकी सौदे पर पाकिस्तान चिंतित

सुक्कुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुनीर मंगरियो ने बताया कि 13 शवों को रोहरी अस्पताल और अन्य शवों को सुक्कुर के अस्पतालों में भेजा गया है। मृतकों में पांच महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार इस हादसे के लिए स्पष्ट रूप से बस चालक जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और सहायक चालक घायल हो गया।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत

UP की Anushka Yadav का Golden Throw, दो बार National Record तोड़ Asian Games में बनाई जगह

PMCH Principal Dr. Singh पर एक्शन क्यों? सरकार का खुलासा- मंत्री के दौरे से गायब, Private Clinic में थे व्यस्त

Manchester City का Mega Deal: Elliot Anderson बने ब्रिटेन के सबसे महंगे फुटबॉलर, सारे रिकॉर्ड ध्वस्त