विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के बीच रविवार को ट्रेन सेवाएं 40 मिनट देर से शुरू होंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2024

अक्टूबर विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं, रखरखाव कार्य को लेकर रविवार को सुबह छह बजे से 40 मिनट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये दोनों स्टेशन ‘येलो लाइन’ पर हैं जो दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर स्टेशन से जोड़ती है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार को विश्वविद्यालय स्टेशन से मिलेनियम सिटी सेंटर के लिए पहली ट्रेन का परिचालन सुबह छह बजे के बजाय 40 मिनट देर से होगा।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6:40 बजे ट्रेन सेवाएं बहाल होने तक विधानसभा और सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, मिलेनियम सिटी सेंटर से कश्मीरी गेट स्टेशन और समयपुर बादली से विश्वविद्यालय स्टेशन तक ट्रेन सेवाएं सामान्य रहेंगी।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख