पटना में ट्रेन ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2020

पटना। बिहार के पटना जिले में शनिवार को एक कार के ट्रेन की चपेट में आने से उसमें सवार चार साल के लड़के समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पूर्वी मध्य रेलवे (ईसीआर) के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि कार सुबह करीब छह बजकर 35 मिनट पर जब पोटही और नदवां स्टेशनों के बीच रेल की पटरियों को पार कर रही थी तभी पटना-रांची जनशताब्दी विशेष ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया, ‘‘यह कार के चालक की ओर से स्पष्ट तौर पर पटरियों को अवैध तरीके से पार करने और लापरवाही का मामला है। वह गैरकानूनी तरीके से रेल की पटरियों को पार कर रहा था।’’ कुमार ने बताया कि घटना के वक्त ट्रेन गया जा रही थी। पुनपुन पुलिस थाने के एसएचओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सुजित (32) और उसकी पत्नी नीलिमा (26) तथा उनके बेटे के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वे पटना शहर के आनंदपुरी इलाके के रहने वाले थे। एसएचओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार