पश्चिमी रूस में विस्फोट के कारण पुल ढहने की दो घटनाओं में पटरी से उतरी ट्रेन, सात लोगों की मौत

By Renu Tiwari | Jun 02, 2025

पश्चिमी रूस में विस्फोट से दो पुलों के ढहने की घटना में दो ट्रेन पटरी से उतर गई, जिनमें से एक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि विस्फोट का कारण क्या था। सरकारी रूसी रेलवे ने बताया पहली घटना यूक्रेन की सीमा से सटे ब्रयान्स्क क्षेत्र में शनिवार को हुई, जहां विस्फोट के बाद एक पुल ढहकर ट्रेन के ऊपर गिर गया। इस घटना में कई लोग हताहत हो गए। मरने वालों में ट्रेन का चालक भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के लोगों को दी राज्य दिवस पर बधाई

रूसी जांच समिति ने बताया कि दोनों पुल विस्फोटों से ढहे हैं। हालांकि कुछ घंटे बाद समिति ने अपने बयान से ‘विस्फोट’ शब्द हटा दिया और कोई कारण नहीं बताया। समिति ने इन घटनाओं को संभावित आतंकी गतिविधि मानते हुए जांच शुरू की है। ब्रयान्स्क के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज ने सोमवार से तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल

BWF World Badminton Championship 2026: दिल्ली में सजेगा बैडमिंटन का सबसे बड़ा मंच, खिलाड़ियों में भारी उत्साह