दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन परिचालन में देरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2025

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार दोपहर सिग्नलिंग में गड़बड़ी आ गई, जिससे ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘टर्मिनल स्टेशन मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम में सिग्नलिंग समस्या के कारण समयपुर बादली की ओर जाने के लिए ट्रेनों को वापस मोड़ने में थोड़ा अतिरिक्त समय लग रहा है।’’

सुल्तानपुर और मिलेनियम सिटी सेंटर के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ है। शुक्रवार सुबह भी येलो लाइन पर इसी तरह की गड़बड़ी के कारण देरी की खबरें आई थीं। डीएमआरसी ने कहा कि सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं और जल्द ही सुचारू संचालन बहाल हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर