डीआर कांगो में ट्रेन पटरी से उतरी, 32 की मौत 100 से ज्यादा घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2019

किन्शासा। डीआर कांगो के कासाई प्रांत में रविवार को एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर बच्चे हैं। एक जिला अधिकारी ने एएफपी को बताया कि घायलों में से 18 की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। सूत्रों ने बताया कि ल्यूम्बे नदी पर बने पुल से कई डिब्बे पानी में गिर गए और पांच डिब्बे अभी भी पलटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: तालिबान ने अफगानिस्तान के 58 सैनिकों को किया कैद- रक्षा मंत्रालय

सूत्र ने बताया कि मालगाड़ी के कई डिब्बे नदी में गिर गए हैं, जबकि पांच डिब्बे लुमबे नदी पर बने पुल पर सिर्फ पलटे हैं। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। कसाई प्रांत के नजदीक स्थित काकेंग अस्पताल के डॉक्टर जीन क्लाउड त्सिमंगा ने कहा, 'घायलों की संख्या बढ़ती जा रही है, हम पहले ही 31 घायलों को भर्ती कर चुके हैं।'

इसे भी पढ़ें: पूर्वी अफगानिस्तान में एक स्थानीय टीवी पत्रकार की गोली मारकर हत्या

बता दें कि राष्ट्रीय रेल कंपनी ने ट्रेन के पटरी से उतरने की पुष्टि की। कांगो में एक महीने के भीतर यह तीसरा रेल हादसा है। कालेंडा में पिछले महीने एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें पांच लोग मारे गए थे।

 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने जेल में बंद MLA Abbas Ansari को पिता के चालीसवें में ऑनलाइन शामिल होने की अनुमति दी

वॉल्व की खराबी के बाद Boeing की पहली अंतरिक्षयात्री उड़ान को अगले सप्ताह तक टाला गया

Hyderabad में बारिश के कारण दीवार गिरने से सात लोगों की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Maharashtra: ईवीएम की पूजा करने के लिए महिला आयोग की प्रमुख और सात अन्य पर मुकदमा दर्ज