तालिबान ने अफगानिस्तान के 58 सैनिकों को किया कैद- रक्षा मंत्रालय

taliban-imprisoned-58-soldiers-of-afghanistan-ministry-of-defense
[email protected] । Mar 19 2019 11:26AM

रक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश, 58 बीएसएस (सीमा सुरक्षा सैनिक) के सैनिकों को दुश्मनों ने कैद कर लिया है। जब तक हम उनकी तलाश नहीं कर लेते अभियान जारी रहेगा।''

हेरात। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि तालिबान ने अफगानिस्तान के 58 सैनिकों को कैद कर लिया है। उत्तर-पश्चिम अफगानिस्तान के बगदी प्रांत के बाला मरघाब जिले में तालिबान के आतंकवादियों और सैनिकों के बीच संघर्ष की खबरें आ रही थीं। यह क्षेत्र तुर्कमेनिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: 100 अफगान सैनिक तालिबान के साथ लड़ाई के बाद लापता

रक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश, 58 बीएसएस (सीमा सुरक्षा सैनिक) के सैनिकों को दुश्मनों ने कैद कर लिया है। जब तक हम उनकी तलाश नहीं कर लेते अभियान जारी रहेगा।'

इसे भी पढ़ें: कतर में तालिबान और अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता में प्रगति हुई - पाकिस्तान 

All the updates here:

अन्य न्यूज़