कश्मीर घाटी में 11 महीने बाद ट्रेन सेवा बहाल, 1,100 लोगों ने की यात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2021

श्रीनगर/नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी के कारण कश्मीर घाटी में करीब 11 महीने से स्थगित ट्रेन सेवा सोमवार को बहाल कर दी गयी तथा बनिहाल और बारामूला रेलवे स्टेशन के बीच लगभग 1,100 लोगों ने यात्रा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन सेवा आंशिक रूप से बहाल की गई है। उन्होंने कहा, “फिलहाल, एक ट्रेन बनिहाल से ‘अप’ और एक बारामूला से ‘डाउन’ चलेगी।” रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा कि ट्रेन सेवा बहाल होने से आवागमन सुगम होगा और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने ट्वीट किया, “कश्मीर घाटी में बनिहाल-बारामूला खंड पर 22 फरवरी से ट्रेन सेवा बहाल होगी।” वर्तमान में कश्मीर में रामबन जिले के बनिहाल और बारामूला के बीच ही रेलवे सेवा का परिचालन होता है। जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के बीच निर्बाध रूप से ट्रेन सेवा के परिचालन के लिए उधमपुर और बनिहाल स्टेशन को जोड़ने के लिए काम चल रहा है। रेलवे ने कहा कि देशभर में सभी यात्री ट्रेन सेवा के परिचालन के लिए कोई तारीख निश्चित नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी

South Africa की B Team का बड़ा धमाका, पहले T20 मैच में New Zealand को घर में रौंदा