महाराष्ट्र के कसारा घाट में भारी बारिश से रेल पटरियां प्रभावित, ट्रेन सेवाएं बाधित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

मुंबई। मुंबई और आस-पड़ोस के इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई और यहां से पास कसारा घाट एवं अन्य इलाकों में कुछ रेल पटरियां अपनी जगह से खिसक गईं तथा कुछ स्थानों पर मिट्टी धंसने एवं बड़े पत्थर गिरने से लंबी दूरी की और स्थानीय ट्रेन सेवाएं बुरी तरह बाधित हुईं। रेलवे के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोका गया और फंसे हुए रेल यात्रियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई।

इसे भी पढ़ें: जीत के बाद कोच द्रविड़ के साथ डिनर पर गए खिलाड़ी, युवा बिग्रेड ने इस गाने के साथ मनाया जश्न, वीडियो वायरल

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को रात सवा दस बजे मध्य रेलवे ने यहां से 120 किलोमीटर दूर कसारा के पास अंबरमाली स्टेशन के पास पटरियों पर बहुत ज्यादा पानी भर जाने और कसारा घाट पर पत्थर टूटकर गिरने की घटनाओं के बाद टिटवाला और इगतपुरी रेल खंड के बीच मध्य रेलवे ने यातायात निलंबित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाद में देर रात 12 बजकर 20 मिनट पर मध्य रेलवे ने मुंबई से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित वंगानी स्टेशन के पास बाढ़ आने और खंडाला घाट खंड में कुछ पत्थरों के गिरने के बाद अंबरनाथ और लोनावला के बीच यातायात रोक दिया। मध्य रेलवे ने कहा कि कुछ घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण रेल पटरियों और अन्य उपकरणों को भारी नुकसान हुआ है। सुतार ने बताया कि दोनों खंडों पर ट्रेनों का संचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

“जेवर से विश्व बाजार तक उत्तर प्रदेश की नई उड़ान, कार्गो सेवाओं का शुभारंभ प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि”

सनातन व नारी सम्मान पर बड़ी लकीर खींचते योगी आदित्यनाथ

Congress का Amit Shah पर बड़ा हमला: लोकतंत्र बर्बाद कर रहे, MPs तोड़ने में जुटे

बात नहीं बनी तो फिर से बमबारी शुरू कर देंगे, ईरान सीजफायर पर G7 से ट्रंप की नई धमकी