1 जुलाई से ट्रेन का सफर होगा महंगा! किराया बढ़ाने की तैयारी में भारतीय रेलवे

By अंकित सिंह | Jun 24, 2025

भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कई वर्षों में पहली बार यात्री ट्रेन के किराए में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है। संशोधित दरें 1 जुलाई से लागू होंगी। रिपोर्ट के अनुसार, गैर-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रति किलोमीटर 1 पैसे की दर से किराया बढ़ाना होगा। मंगलवार को रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देशभर में रोजाना करीब 13,000 गैर-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी होगी। एसी श्रेणी के यात्रियों के लिए किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: Muslims, Christians, Sikhs, Buddhists, Jains, Parsis जैसे अल्पसंख्यकों के लिए Modi सरकार ने क्या किया?

इससे पहले जून 2025 में भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की थी। 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। रेल मंत्रालय ने 10 जून 2025 को एक निर्देश जारी किया, जिसमें कहा गया कि इस उपाय का उद्देश्य तत्काल योजना का लाभ आम जनता तक पहुँचाना और एजेंटों द्वारा दुरुपयोग को रोकना है। भारतीय रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट केवल उन्हीं यात्रियों को उपलब्ध होंगे जिन्होंने आधार सत्यापन पूरा कर लिया है। बुकिंग केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी