उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रशिक्षु अध्यापिका ने की खुदकुशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2025

बलिया स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्कूल की 25 वर्षीय प्रशिक्षु अध्यापिका ने प्रेम संबंध को लेकर परिजनों द्वारा कथित तौर पर डांटे जाने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है जिसका परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच, साक्ष्य-संकलन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रिया का रसड़ा क्षेत्र के निवासी एक युवक से प्रेम संबंध था जिसे लेकर परिजनों ने उसे डांटा था। उन्होंने बताया कि इसी बात से नाराज होकर प्रिया ने कथित तौर पर यह कदम उठाया।

प्रमुख खबरें

नेपाल की जलविद्युत परियोजनाओं में बाढ़ से 933 कर्मी लापता, 600 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका

नेपाल बाढ़ में शवों की शिनाख्त बनी चुनौती, पोखरा अस्पताल में एक शव पर तीन परिवारों ने किया दावा

आरबीआई का खुलासा: बैंकों में 75 प्रतिशत से अधिक व्यक्तिगत जमा 40 साल से ऊपर के लोगों की

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ी