24 यूरोपीय देशों में जेलेंस्की के जवानों की ट्रेनिंग, इसलिए अब तक रूस के सामने टिका है यूक्रेन

By अभिनय आकाश | Apr 22, 2023

रूस और यूक्रेन के बीच छेड़े जन को 1 बरस से भी ज्यादा बीत चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनों देशों के बीच की यह लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रूसी सेना के सामने जेलेंस्की झुकने को तैयार नहीं नजर आ रहे हैं तो वही इसको देखते हुए पुतिन भी रुकने को तैयार नहीं है। लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि रूस जैसे शक्तिशाली मुल्क के सामने युक्रेन इतने दिनों तक आखिर कैसे टिका हुआ है। न केवल टिका हुआ बल्कि रूस को समय-समय पर करारा जवाब भी दे रहा है।

यूरोपीय यूनियन उठा रहा यह बड़े कदम

रूस को कैसे मात देनी है, इसके लिए क्या तैयारियां की गई है, इसे समझते हैं। रणनीति के लिए सदस्य देशों का यूक्रेन डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट ग्रुप है। 10 लाख आर्टिलरी ग्राउंड की रक्षा खरीद की जाएगी। 600 मिलीयन यूरो अब तक गोला बारूद और मिसाइल पर खर्च किए जा चुके हैं।

रूस ने दी धमकी

रूस ने ब्रिटेन को बर्बाद करने की धमकी दी है। रूसी जज पर ब्रिटेन के प्रतिबंध के बाद दिमित्री मेदवेदेव भड़क गए हैं। पुतिन विरोधी का कारा मुर्जा को जज ने जेल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाने वाले जज पर ब्रिटेन में प्रतिबंध लगा दिया है जिसके बाद मेदवेदेव ने साफ कहा है कि ब्रिटेन हमेशा से हमारा दुश्मन रहा है।

प्रमुख खबरें

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान