उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न अधिकारियों के हुए स्थानांतरण

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 29, 2021

उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने जनहित एवं कार्यिहत में कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, सहायक कुलसचिव तथा उप कुलसचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सम्बंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में भावना मिश्रा को उपकुलसचिव लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अनिल कुमार यादव को कुलसचिव छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के पद पर तथा अंजनी कुमार मिश्रा को परीक्षा नियंत्रक छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के पद पर जबकि अजीत प्रताप सिंह को सहायक कुलसचिव छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। राजीव कुमार को कुलसचिव ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के पद पर, अशोक कुमार अरविंद को परीक्षा नियंत्रक ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 25 और लोगों की मौत, संक्रमण के 190 नए मामले

विश्वेशवर प्रसाद को कुलसचिव दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के पद पर, संतलाल पाल को कुलसचिव जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के पद पर तथा शैलेश कुमार शुक्ला को कुलसचिव राजेंद्र सिंह ''रज्जू भैया'' विश्वविद्यालय प्रयागराज के पद पर स्थानांतरित किया गया है। ओम प्रकाश को कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के पद पर तथा राजबहादुर को परीक्षा नियंत्रक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Rise & Fall 2 | तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा, कहा- शादी के 3 महीने के भीतर ही पूर्व पत्नी को एक्स-बॉयफ्रेंड को लव यू मैसेज करते देखा था

Arctic Open में PV Sindhu की Ratchanok Intanon से हार, तीन गेम में मुकाबला गंवाया

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार