भोपाल में ट्रांसफार्मर में लगी आग, 5 करोड़ के नुकसान का अनुमान

By दिनेश शुक्ल | Mar 04, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के भोपाल में सूखी सेवनिया स्थित 400/220 केवी उपकेन्द्र के ट्रांसफार्मर नंबर-3 में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया, जिससे ट्रांसफार्मर के कई हिस्से पिघल गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने प्रांरभिक तौर पर 5 करोड़ के नुकसान की आशंका जताई है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सिवनी में शोरूम से दो कार चोरी, पुलिस जांच में जुटी

जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई है। करीब 6.30 बजे 8 से 10 फायर और फोम के टेंकर मौके पर पहुंचे। एहतियातन ट्रांसफार्मर नंबर-2 की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया था। ट्रासफार्मर में 80 हजार लीटर ऑयल होता है। आग ऑयल में लगने के कारण तेज हो गई। हालांकि करीब 8 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में ट्रांसफार्मर नंबर-3 के कई पार्ट्स पिघल गए और ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्रमुख खबरें

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि