मेरठ में परिवहन विभाग ने होली पर विशेष अभियान किया लागू , यात्रियों को अब होली पर नहीं होगी बसों की दिक्कत

By राजीव शर्मा | Mar 14, 2022

मेरठ में होली के त्योहार पर यात्रियों को आने-जाने के लिए बसों की परेशानी नहीं होगी। होली परयात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज 13 से 22 मार्च तक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी कर ली है। इसके लिए परिवहन विभाग ने कंट्रोल रूम भी तैयार किया है। इस कंट्रोल रूम के हिसाब से बसों के फेरे होली पर बढ़ाए जाएंगे और यहां से सोहराबगेट, भैंसाली, गढ़, बागपत, बड़ौत बस अड्डों का संचालन नियंत्रित किया जाएगा।यही नहीं विभाग ने स्टाफ के लिए होली प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत छुट्‌टी में भी काम करने वाले स्टाफ को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

होली पर जिस तरह बस अड्‌डे पर यात्रियों की भीड़ होगी उसके अनुसार बसों के फेरे बढ़ाएंगे। चुनाव के कारण बसों की परेशानी है। इसलिए भैंसाली बस अड्‌डे पर कंट्रोल रूम बनाया है। यहां से सोहराबगेट, भैंसाली, गढ़, बागपत, बड़ौत बस अड्डों का संचालन नियंत्रित किया जाएगा। बिजनौर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे। यदि बस अड्डे पर किसी भी स्टेशन पर सीधे जाने वाले 30 या उससे अधिक यात्री मौजूद होंगे, तो तुरंत बस उपलब्ध कराई जाएगी। कर्मचारियों की छुट्टी प्रतिबंधित कर दी गई हैं। 

परिवहन विभाग के आरएम केके शर्मा के अनुसार 22 मार्च तक होलिका पर्व के तहत इस होली प्रोत्साहन योजना को संचालित किया जा रहा है। योजना में जो चालक, परिचालक नियमित रूप से ड्यूट करेंगे उन्हें अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाएगा। अगर कोई चालक, परिचालक 10 दिन तक लगातार औसतन 3000 किलोमीटर ड्यूटी करेगा तो उसे 4000 रुपए सम्मान देंगे। 9 दिन में 2700 किमी चलने वाले स्टाफ को 350 रुपए से 3100 रुपए तक मेहनताना दिया जाएगा। होली के दिन काम करने पर प्रोत्साहन राशि भी देंगे। 10 दिन नियमित काम करने पर 4 हजार रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। वर्कशॉप स्टाफ को भी लगातार 9 दिन काम करने पर 900 रुपए, 10 दिन काम करने पर 1200 रुपए देंगे।

प्रमुख खबरें

World Junior Squash Championship: अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, Gold Medal जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

अगस्त में IPO Market में आएगी बहार, Zepto समेत कई बड़ी कंपनियां जुटाएंगी ₹25,000 करोड़

Typhoon Noul का तांडव! चीन के Guangdong में सर्वोच्च चेतावनी, 400 से ज्यादा Flights रद्द

Comic-Con 2026 Big Reveal: 2028 में थिएटर्स में दिखेंगे नए Ghost Rider, आइकोनिक किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार