परिवहन मंत्री ने शिमला से चंडीगढ़ हवाई अड्डा के लिए एचआरटीसी की वोल्वो बस सेवा का शुभारम्भ किया

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 25, 2021

शिमला । परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने आज शिमला में अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चंडीगढ़ के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस सेवा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि यह बस सेवा शिमला से चंडीगढ़ हवाई अड्डा और अन्तरराज्यीय बस अड्डा चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी। इसमें प्रति शिमला से चंडीगढ़ प्रति व्यक्ति किराया 450 रुपये होगा और बस का प्रस्थान दोपहर 12ः45 बजे होगा।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए शिमला शहर के दो स्थानों न्यू शिमला व संजौली से सम्पर्क बस सेवा भी चलाई गई है, जो आईएसबीटी टुटीकंडी तक हवाई यात्रा टिकट वाले यात्रियों को निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इस बस सेवा का अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से प्रस्थान समय सायं 7ः30 बजे होगा तथा यह बस सेवा रात्रि 11ः00 बजे शिमला पहुंचेगी। इस बस सेवा के यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए भी निःशुल्क बस सेवा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सरकारी खर्चे पर हुई थी राहुल गांधी की मंडी रैली: भाजपा

परिवहन मंत्री ने अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के लिए भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा आरम्भ करने के लिए अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने शिमला से जम्मू-कटड़ा वाया हमीरपुर, कांगड़ा, पठानकोट रूट पर एचआरटीसी की वोल्वो बस सेवा 7 जनवरी, 2022 से आरम्भ करने की घोषणा की। इस बस सेवा में यात्रियों को किराये में 35 प्रतिशत रियायत दी जाएगी, शिमला से कटड़ा तक प्रति व्यक्ति किराया 1475 रुपये होगा।

इसे भी पढ़ें: योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलीः मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक संदीप कुमार, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ