By अनन्या मिश्रा | Apr 30, 2025
फेस क्लींजर या फेस वॉश
फेस मास्क
बाहर की धूप और धूल की वजह से फेस पर गंदगी की परत जम जाती है। इसलिए आप अपनी पर्स में फेस मास्क जरूर रखें। यह आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखता है।
लिप बाम
फेस के साथ-साथ होंठों की देखभाल करना बेहद जरूरी है। ड्राय और फटे होंठ दर्द देते हैं। साथ ही फटे होंठ हमारे लुक को भी खराब कर देते हैं। इसलिए अपनी पर्स में लिप बाम जरूर रखें। आप विटामिन E और SPF युक्त लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मॉइस्चराइजिंग क्रीम
स्किन को कोमल और मुलायम बनाए रखने के लिए आपको अपनी पर्स में मॉइस्चराइजिंग क्रीम रखना चाहिए। इसलिए बाहर जाते समय इसको लेना न भूलें।
फेस सीरम या नाइट क्रीम
रात में हमारी स्किन रिपेयर होती है, इसलिए रात में सोने से पहले आपको किसी अच्छी नाइट क्रीम या सीरम अपनी स्किन पर जरूर लगानी चाहिए। इससे अगली सुबह आपका फेस फ्रेश और ग्लोइंग रहेगा।