Boiled Corn Benefit: स्वीट कॉर्न के दानों में छिपा है सेहत का खजाना, मानसून में जमकर करें इसका सेवन

By अनन्या मिश्रा | Sep 14, 2023

मानसून में अक्सर लोग भुट्टा खाना पसंद करते हैं। शहर हो या गांव अधिकतर लोगों को भुट्टा खाना पसंद होता है। लोग बड़े चाव से इसको खाते हैं। हालांकि सबकी पसंद अलग-अलग होती है। जहां कुछ लोग इसे भूनकर खाना चाहिए, तो कुछ लोग उबालकर या फिर इसे अलग-अलग स्नैक्स में मिक्स करके खाते हैं। अगर आपको भी भुट्टा खाना पसंद है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उबले हुए भुट्टे को खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Monsoon Plants: मुरझा रही हैं प्लांट्स की पत्तियां तो ऐसे करें उनकी देखभाल, फिर से हो जाएंगे हरे-भरे

उबले हुए भुट्टे खाने के फायदे

इम्युनिटी होगी बूस्ट

उबला हुआ भुट्टा खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। क्योंकि इसमें विटामिन सी और ए पाया जाता है। जो शरीर में रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके अलावा यह शरीर को मौसमी बीमारियों से भी बचाता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

बता दें उबले हुए भट्टे में प्रचूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है। उबले हुए भुट्टे का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।

हृदय के लिए फायदेमंद

दिल की सेहत के लिए उबले हुए भुट्टे फायदेमंद होते हैं। उबले हुए भुट्टे में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

कम होता है मोटापा

मोटापा की समस्या से परेशान लोगों के लिए उबला हुआ भुट्टा फायदेमंद होता है। क्योंकि उबला हुआ भुट्टा खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती और आप ओवरईटिंग से भी बच जाते हैं। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

आंखों के लिए लाभकारी

उबले हुए भुट्टे में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। एंटी ऑक्सीडेंट आंखों की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

प्रमुख खबरें

अफसरों जिम्मेदार ठहराने से होगा समस्याओं का समाधान

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार