By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 08, 2025
नई दिल्ली/अमरावती। सुदर्शना फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए दिल्ली और महाराष्ट्र के अमरावती में वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस पहल में फाउंडेशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाया।
इसी बीच, महाराष्ट्र के अमरावती में विद्या गणेश येरमे के नेतृत्व में छाया मोतीराम आळे, उषा कैलास परचके और नलु शेखर धानविज ने वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को शामिल किया गया और पर्यावरण जागरूकता पर जोर दिया गया। विद्या गणे ने कहा, "वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। हम भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।"
सुदर्शना फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से फैलाया। दोनों स्थानों पर आयोजित इस पहल को स्थानीय लोगों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला। फाउंडेशन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया है।