अमेरिका-भारत रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए जबरदस्त अवसर: पेंटागन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2023

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग ‘पेंटागन’एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध रक्षा क्षेत्र में सहयोग के जबरदस्त अवसर प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ वार्ता के लिएअमेरिका पहुंचे हैं। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने सोमवार को कहा था कि भारत और अमेरिका रक्षा क्षेत्र में उद्योगों के लिए सह-उत्पादन, सह-विकास और आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने के लिए एक रोडमैप का अनावरण करने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते संबंधों का वास्तविक साक्ष्य है: गिफोर्ड

उन्होंने कहा, ‘‘यह दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, जहां नवोन्मेषी कर्मचारी और कंपनियां सामरिक प्रौद्योगिकियों पर एक साथ अधिक निकटता से काम कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए हम उनका लाभ कैसे उठा सकते हैं, इस संबंध में यह स्वाभाविक रूप से अगला कदम है।’’ पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए अधिकारी ने कहा कि रक्षा भागीदारी के संदर्भ में अमेरिका और भारत अब एक साथ काम कर रहे हैं, जिसके बारे में लोग कहते हैं कि 20 साल पहले यह संभव नहीं था।

प्रमुख खबरें

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद

सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार

Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई

बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari