पाकिस्तान में चीन की महत्वकांक्षी परियोजना के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लोग

By अभिनय आकाश | Nov 22, 2021

चीन के रहमोकरम पर पलने वाली पाकिस्तानी हुकूमत भले ही उसकी तारीफ करती रहे। लेकिन पाकिस्तान की जनता देश में चीन की मौजूदगी और उसके बेल्ट एंड रोड परियोजना से काफी परेशान हैं। पाकिस्तान के बंदरगाह शहर ग्वादर में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और चीन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान के ग्वादर में चीन की परियोजनाओं की वजह से जगह-जगह पर अनावश्यक चौकियां बनाई गई है। यहां पानी और बिजली की भारी किल्लत हो गई है और अवैध मछली पकड़ने से आजीविका पर खतरा आ गया है। जिसकी वजह से यहां के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: स्मग्लिंग के केस में अंतरराष्ट्रीय मॉडल को मिली जमानत , जानिए आखिर क्या था पूरा मामला?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार 'ग्वादर को अधिकार दें' रैली के प्रमुख मौलाना हिदायत उर रहमान ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। रहमान ने ग्वादर के लोगों की बुनियादी समस्याओं को हल करने में विफल रहने के लिए अतीत में सरकार की कड़ी आलोचना की है।

इसे भी पढ़ें: तस्करी के जुर्म में आठ साल कैद की सजा पाने वाली मॉडल को रिहा किया गया

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार रैली के प्रमुख ने कहा कि कि माटी के लाल के लिए यह अपमानजनक है कि चौकियों पर उन्हें रोका जाए एवं उनसे उनके ठिकानों के बारे में पूछा जाए। यह प्रदर्शन ग्वादर में चीन की बढ़ती मौजूदगी के विरूद्ध असंतोष का हिस्सा है। ग्वादर बंदरगाह 60 अरब डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना (सीपीईसी) का अहम हिस्सा है। 

प्रमुख खबरें

Delhi की नई EV Policy पर मचा बवाल, Taxi-Auto Union ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

UP में 35 करोड़ पेड़ या 350 करोड़ का Scam? Akhilesh Yadav ने Plantation Drive पर उठाए गंभीर सवाल

गृह मंत्री Amit Shah ने Ahmedabad को दी बड़ी सौगात, Sabarmati किनारे Heritage Park का किया उद्घाटन

Donald Trump ने लिंडसे ग्राहम को दी श्रद्धांजलि, बताया महान नेता